तिरंगा मानव श्रृंखला में सहायक रहे सहयोगियों का सम्मान समारोह

17 किलोमीटर की तिरंगा मानव श्रृंखला में सहायक रहे सहयोगियों का सम्मान किया गया
सागर। विचार संस्था एवं मेरी शान तिरंगा जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में 19 जनवरी 2020 को विश्व की सबसे लंबी 17 किलोमीटर की तिरंगा मानव श्रृंखला ने शहर की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रभक्त नगर के रूप में अनूठी पहचान दी है। यह विश्वरिकार्ड के रूप में आज वर्ल्ड बुक अॉफ रिकॉर्ड लंदन में दर्ज हो चुका है वहीं लिम्का बुक अॉफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक अॉफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने प्रस्तावित है।इसी ऐतिहासिक उपलब्धि के शुभ अवसर को याद करते हुए विचार संस्था ने इस महान उपलब्धि के सहायक रहे सहयोगियों को मैजेस्टिक प्लाजा में आमंत्रित किया जिसमें संस्था के पदाधिकारियों, कार्यकारणियों व प्रतिनिधियों को अभिनन्दन समारोह के माध्यम से सम्मानित किया गया। जैविक खेती विशेषज्ञ दीपिका राठौर जी उदयपुर मुख्य अतिथि रही ।उन्होंने अपने वक्तत्व में अमृत मिट्टी अमृत जल जैविक खेती करने के तरीकों को बताया एवम यह भी आहवान किया कि 3 दिन की वर्कशॉप मलैया बगीचा तिली सागर पर सुबह 10:00 बजे से 4:00 बजे तक ले रही है जो भी कृषक इस वर्कशॉप में भाग लेना चाहते हो सादर आमंत्रित हैं।
विचार संस्था के संस्थापक एवम अध्यक्ष कपिल मलैया ने अपनी टीम के साथ मिलकर सर्टिफिकेट,तिरंगा ,माल्यार्पण के साथ समस्त शैक्षणिक ,सामाजिक, शासकीय ,अर्धशासकीय, सास्कृतिक संस्थाओं एवम विचार टीम के पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओ का अभिनन्दन एवम सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने वर्ल्ड बुक ऑफ uk द्वारा दिया गया वर्ल्ड रिकार्ड को भी सागर जिले के आमजन को समर्पित करने की घोषणा भी की ।
सरस्वती वंदना विचार संस्था की सचिव आकांक्षा मलैया ने किया। स्वागत भाषण संस्थापक एवम अध्यक्ष कपिल मलैया ने दिया
संचालन मुख्य सहायक अखिलेश समैया ने किया। मीडिया प्रभारी अखिलेश समैया ने बताया कि अभिनंदन समारोह में
सागर शहर की 85 से भी अधिक सामाजिक संस्थाओं ,120 से भी अधिक शैक्षणिक संस्थाओं,20 से अधिक शासकीय,अर्धशासकीय संस्थाओ,8 से भी अधिक सांस्कृतिक टीमों, 35 से भी विचार सहायक 65 सक्रिय विचार के कार्यकर्ताओं को आज मंच से सम्मानित किया गया है ।
प्रमुख सम्मानित संस्थाओं में रोटरी क्लब फिनिक्स, सागर जैन संस्था, संजोग समिति, सर्वब्रम्हण समाज, बुंदेलखंड मेडीकल कॉलेज एसोसिएशन, लायन्स क्लब, पूज्य सिंधी समाज, केशरवानी वैश्य समाज, विश्वकर्मा समाज समिति, दिगम्बर जैन शोशल ग्रुप,
कॉन्फ्रेडरेशन अॉफ अॉल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) व्यापारियों की संस्था, डी पी एस स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल, एमानुयल स्कूल, गायत्री परिवार, हरीसिंह गौर मंडल आदि संस्था उपस्थित थीं।
ऐतिहासिक तिरंगा मानव श्रृंखला की सफलता एवं समुचित सागर की विभिन्न संस्थाओं को एक सूत्र में पिरोकर कपिल मलैया जी ने जो कार्य किया है उसको ध्यान में रखते हुए धर्म रक्षा संगठन के अध्यक्ष सूरज सोनी एवं उनकी टीम के द्वारा एवं अरूण सिंघई, कमलेन्द्र जैन, सुरेन्द्र मालथौन आदि ने संस्थापक अध्यक्ष कपिल मलैया का स्वागत किया गया।
मार्गदर्शक श्रेयांश जैन ने तिरंगा यात्रा की रूट संरचनाओं की जानकारी सभा को दी, आभार कार्यकारी अध्यक्ष सुनीता अरिहंत ने माना
श्रीमति सरोज मलैया, दीपिका राठौर उदयपुर, सुरेन्द्र मालथौन, अरुण सिंघई, विनय मलैया, प्रीति मलैया आदि ने दीप प्रज्जवलन किया।
मुख्य संगठक नितिन पटेरिया ने मार्ग में बनाये गए 34 चिन्हित स्टेशनों के सफलतम प्रयास की विस्तृत जानकारी से सभा को अवगत कराया । स्वागत समिति में विनय मलैया जी, धवल कुशवाहा, अनुराग विश्वकर्मा, राम मिश्रा, बद्री, राहुल अहिरवार, जवाहर दाऊ, अरविन्द, शिखा, पूजा, पूजा लोधी सहित सम्पूर्ण विचार टीम ने तिलक लगाकर समस्त संस्थाओं के पदाधिकारियों का सम्मान किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *