कपिल जी स्वंय जैविक खेती करते भी है और ग्रामीण परिवेश में जाकर किसानों को जैविक खेती के तरीके समझाते भी है। ऐसे कई उत्पाद है जो उन्होंने अथक प्रयास के साथ अपने ही कर कमलों से, बड़ी मेहनत से उगाते हैं। जैविक सब्जियों में गिलकी, गोभी, भिंडी, लौकी, मिर्च, अदरक आदि का उत्पादनन किया है। चना और मटर जैसे जैविक उत्पाद भी आपकी कृषि कर्मठता का प्रतीक है। आपने जैविक सौंठ बनाने की विधि स्वयं विकसित की है और बहुत ही उच्च गुणवत्ता का सौंठ पाउडर लोगों को निःशुल्क तक बांटा है।