17 किलोमीटर की विचार तिरंगा मानव श्रृंखला

भारत का तिरंगा केसरिया, सफेद और हरे रंग से मिलकर बना है जिसके बीच में एक नीले रंग का अशोक चक्र भी बनाया गया है। एकता, अखंडता और शक्ति का प्रतीक होता है देश का राष्ट्र ध्वज। भारत में विभिन्न जातियों और धर्म के लोग रहते हैं जिसके कारण कभी-कभी यहां जाति से संबंधित कुछ मतभेद भी देखने को मिलते हैं लेकिन जब बात देश की आती है तो हर व्यक्ति अपने देश के रक्षा के लिए खड़ा हो जाता है। तिरंगे के हर रंग का अपना एक महत्व है जहाँ भारत के तिरंगे का केसरिया रंग देश की एकता और शक्ति को दर्शाता है। वहीं सफेद रंग देश की शांति और खुशहाली को दर्शाता है। हरा रंग देश की संपन्नता और प्रगति को दर्शाता है। तिरंगे के बीच में बना हुआ नीले रंग का अशोक चक्र जीवन और उसकी गतिशीलता का प्रतीक है अशोक चक्र में बनी हुई 24 लकीरें धर्म के 24 नियमों को दर्शाती हैं। इन्ही बातो का ध्यान रखते हए विचार संस्था 19 जनवरी 2020 को “विचार तिरंगा मानव श्रृंखला” बनाने जा रही हैं, जिसकी डेमो वीडियो क्लिपिंग आज झंडा चौक काकागंज वार्ड और लक्ष्मीपुरा वार्ड सागर में विचार सहायक श्री अनुराग विश्वकर्मा जी समन्वयक श्रीमति सीमा सोनी जी व समन्वयक राजू लोधी जी और सभी पालक, मनोज नामदेव, नीलेश सोनी, कम्मू पटेल, सुनील साहू, रानू ठाकुर, नितिन अहिरवार, मनोज रैकवार, राजाराम सरवैया जी, एवं मोहल्ला वासियो के साथ यह वीडियो क्लिपिंग की गई ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *