राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित गांव के भ्रमण पर पहुंची विचार टीम

सागर…विचार संस्था…14/02/2021

राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित गांव के भ्रमण पर पहुंची विचार टीम विचार संस्था विहार प्रोजेक्ट के तहत सुंदर गांव-समझदार गांव पर कार्य कर रही हैसागर। सागर की रहली जनपद अंतर्गत पिपरिया गोपाल पंचायत की देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तारीफ की है। 83 खेत तालाबों के चलते यह गांव सुर्खियों में आया है। जल शक्ति मंत्रालय ने इसे राष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा है। विचार टीम इसी योजना को देखने के लिए पिपरिया गोपाल गांव पहुंची। विचार संस्था विहार प्रोजेक्ट के तहत सुंदर गांव-समझदार गांव पर कार्य कर रही है। यहां के प्रधान के परिवार के साथ प्रबुद्ध ग्रामीणजनों ने खेतों में बने तालाबों का भ्रमण कराते हुए बताया कि यहां की 1600 एकड़ से ज्यादा भूमि सिंचित हो गई है। पहले गांव के बड़े किसानों ने यहां खुद के खर्चे से तालाब बनवाये। इस गांव में बने कुओं और ट्यूबबेल से बमुश्किल एक पानी दे पाना कठिन रहता था वहीं निजी खर्च से बनाए तालाबों से उसी खेती में 2 से 3 पानी आसानी से दिए जाने लगे। यहां 83 खेत तालाबों में 72 वाटर सेट द्वारा जबकि 9 स्वयं या अन्य योजनाओं द्वारा बनवाए गए हैं। इन तालाबों से किसान रबी के सीजन में बोई जाने वाली फसलों में 3 से 4 पानी आसानी कर लेते हैं। विचार संस्था के संस्थापक, अध्यक्ष कपिल मलैया जी ने इस गांव में गौशाला बनाने का आग्रह किया है। विहार प्रोजेक्ट के प्रमुख एक्सीलेंस स्कूल के प्रधानाचार्य आर.के. वैध जी द्वारा गौशाला का महत्व बताया गया। इसके द्वारा गोबर खाद, गौमूत्र, जैविक खाद, एंजाइम से उन्नत खेती के विषयों पर चर्चा की गई। यहां गौशाला बनाने की योजना पर ग्रामीणों ने सहमति जताई है। विचार इसी गांव को आधार बनाकर खेत तालाबों पर कार्य करने की योजना बना रही है। आगामी योजना को लेकर गांव के प्रबुद्धजनों ने सलाहकार के तौर पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। गांव के भ्रमण के दौरान अध्यक्ष कपिल मलैया, प्रधानाचार्य आरके वैध, मीडिया प्रभारी अखिलेश समैया, मनोज राय, जगदीश कपस्या, बबलू कपस्या, रेवा कवस्या, विनोद विश्वकर्मा, रीतेश सोनी, संजय जैन, पुरषोत्तम पटैल, अशोक कपस्या, हितप्रकाश कपस्या, राजकिशोर कपस्या, माधव कुर्मी, राजेश कुर्मी, हल्ले बाई कुर्मी, सीताराम पटैल, प्रदीप कुर्मी, कपिल पटैल, भरत कुर्मी उपस्थित थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *