विचार संस्था द्वारा वृक्षाबंधन कार्यक्रम मंगलगिरी में संपन्न

विचार संस्था द्वारा वृक्षाबंधन कार्यक्रम मंगलगिरी में संपन्न हुआ। विचार संस्था ने एक वर्ष पूर्व अतिशय क्षेत्र मंगलगिरी पर सागर के सभी सामाजिक संगठनों के सहयोग से पांच हजार वृक्षों का रोपण किया था। पांच हजार वृक्ष मित्रों पर जिन्होंने वृक्ष लगाये थे उनके द्वारा वृक्षों पर राखी बांधकर वृक्षाबंधन कार्यक्रम संपन्न हुआ साथ ही दैनिक भास्कर के एक पेड़ एक जिंदगी के तहत 2100 नए पौधों का रोपण भी किया गया।
इस अवसर पर विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि जनसहयोग से कई ऐसे महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य संपन्न होते हैं जैसे तिली अस्पताल के वार्डों का कायाकल्प हुआ वैसे ही विचार संस्था पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर सकती है और कर ही रही है।
विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि विचार संस्था द्वारा सामाजिक हित में कार्य अनुकरणीय होते हैं जो जमीन से जुड़े हुए होते हैं। मैंने अभी तक पाया है कि विचार संस्था ने जो भी कार्य समाज के लिए लिया है वह पूर्ण किया है।
मीना पिंपलापुरे ने कहा कि महिलाओं की उपस्थिति देखकर अचंभित हो गई कि संस्था द्वारा जनहित में किया जाना वाला कार्य बहुत ही अच्छा है।
विचार संस्था के संस्थापक अध्यक्ष कपिल मलैया ने कहा कि विचार संस्था द्वारा संचालित मोहल्ला विकास योजना में 125 मोहल्लों में से 22 मोहल्ले सागर की सामाजिक संस्थाओं ने गोद लिए। ये संस्थाएं स्वच्छता, पर्यावरण और प्लास्टिक के विरोध में लोगों को जागरूक करेंगी। आगामी समय में एक और विशेष आयोजन संपन्न होगा।
मार्ग दर्शक श्रेयांश जैन ने वृक्ष का महत्व बहाते हुए कहा कि एक पेड़ की मदद से सालाना 3500 लीटर पानी की बरसात होती है एवं 3700 लीटर पानी सोखकर जमीन के अंदर पहुंचाता है, शहरों में एक पेड़ 521 लीटर पानी रोककर शहर को बाढ़ से बचाता है।
विचार संस्था की सचिव आकांक्षा मलैया ने बताया कि विश्व में प्रत्येक वर्ष लगभग 1500 करोड़ पेड़ नष्ट हो रहे हैं क्योंकि हमने आधुनिक जीवन और विलासिता हेतु पेड़ों को काटना शुरू कर दिया। अत आओ हम सब मिलकर पौधे लगाएं।
कार्यकारी अध्यक्ष सुनीता अरिहंत ने माहवारी सशक्तीकरण, महिला सुरक्षा पर जोर दिया। सभी अतिथियों का आभार माना।
मुख्य संगठक नितिन पटैरिया ने मोहल्ला विकास योजना के बारे में सभी सदस्यों को अवगत कराया।
विचार संस्था के कोषाध्यक्ष विनय मलैया जी ने भरत स्वामी भगवान परिसर में 24 तीर्थंकरों के केवल वृक्षों का रोपण कराया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सतीश कुमार सक्सेना आईजी ने विचार संस्था के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *