105 जगहों पर महिलाओं ने किया झंडावंदन।

विचार संस्था ने नारी शक्ति की मिशाल पेश की।

105 जगहों पर महिलाओं ने किया झंडावंदन।

सागर। 72 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर विचार संस्था ने नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए 105 जगहों पर घर की महिलाओं से झंडा वंदन करवाया है। इसमें 105 जगहों जिसमें सागर नगर निगम के 48 वार्ड, उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया के सभी 18 वार्ड और केंट बोर्ड सदर के 7 वार्डों, एवं अंत्योदय शिक्षा प्रेरक अभियान के प्रेरकों और सागर से लगे हुए तीन गांव नयाखेड़ा, शाहगढ़ मढ़देवरा, डुगासरा के घरों पर यह झंडा वंदन किया गया है lइसके लिए संस्था ने झंडा, डोर, और अन्य सामग्री घर-घर पहुंचाई। झंडा किस तरह फहराना है और पूरा आयोजन कैसे होना है इस संबंध में वीडियो के जरिये लोगों को जानकारी दी गई। साथ ही सभी के वाट्सएप पर पूरी सूचना उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के संबंध में आयोजन की संयोजक आकांक्षा मलैया ने बताया कि संस्था का उद्देश्य नारी शक्ति को बढ़ावा देना है। सभी वार्डों में तिरंगा झंडा वंदन का यह आयोजन दूसरी बार हुआ है। इस कार्यक्रम में दिशा-निर्देश को लेकर संस्था के मुख्य संगठक नितिन पटैरिया का विशेष सहयोग रहा है। इससे पहले संस्था 74वें स्वतंत्रता दिवस पर 74 स्थानों पर झंडा वंदन करा चुकी है l आगे इस आयोजन को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा वहीं विचार संस्था के संस्थापक अध्यक्ष कपिल मलैया का कहना है कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के इस दौर में देश फिर दृढ़ता के साथ उठ खड़ा हुआ है। यह गौरान्वित कर देने वाले क्षण हैं, देश भावना से जुड़े हुए गणतंत्र दिवस पर हम सभी का मनोबल बढ़ा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *